
Health Insurance vs Mediclaim – क्या अंतर है?
आज के समय में इलाज का खर्च तेज़ी से बढता जा रहा है ऐसे में छोटी से छोटी बीमारी भी हजारो खर्च करवा सकती है ,जबकि बड़ी बीमारी में लाखो रुपये का खर्च करवा सकती है | ऐसे में सुरक्षा के लिए सभी को Mediclaim लेने की जरुरत होती है |
अक्सर हम मेडिकल सुरक्षा लेने की सोचते है तो सबसे पहले हमारे सामने दो शब्द आते हैं Health Insurance और Mediclaim अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं, जबकि इन दोनों में काफी फर्क होता है।
आज के इस लेक में हम आसान भाषा में समझेंगे हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम क्या होता है और दोनों में क्या फर्क है, आपके लिए कौन सा बेहतर है|
Health Insurance क्या होता है
Health Insurance एक Comprehensive बीमा योजना है जो न सिर्फ़ अस्पताल के बिल बल्कि अन्य मेडिकल खर्चों को भी कवर करता है|
अलग-अलग companies की पॉलिसी के अनुसार इसमें कई प्रकार की सुविधाएँ मिलती हैं|
- अस्पताल में भर्ती का खर्च
- डे केयर ट्रीटमेंट
- सर्जरी का खर्च
- अस्पताल में भर्ती होने से पहले या बाद में एम्बुलेंस सुविधा
- गंभीर बीमारियों को कवर करना
- कैशलेस उपचार हेल्थ चेकअप जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ
यानी Health Insurance केवल इलाज का बिल भरने तक सीमित नहीं है बल्कि ये आपकी पूरी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बनता है |
mediclaim क्या होता है |
Mediclaim एक बेसिक मेडिकल पॉलिसी होती है जिसका मुख्य उद्देश्य है हॉस्पिटल में भर्ती होने पर हुई खर्च की भरपाई करना |
यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो पॉलिसी के अनुसार कंपनी अस्पताल के सारे खर्च को कवर करती है
mediclaim आमतौर पर सीमित सुविधाएँ देता है लेकिन इसका मुख्य फोकस अस्पताल में भर्ती होने के खर्च पर होता है।
Term Insurance vs Life Insurance …
पॉलिसी लेने से पहले उनकी शर्तें, कवरेज, प्रतीक्षा अवधि, एम्बुलेंस और क्लेम प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ना जरूरी है
Health Insurance लेने से पहले ध्यान रखें, अपनी जरूरत के अनुसार कुछ निश्चित चुनें
- हॉस्पिटल्स की सूचि देखे
- वेटिंग पीरियड समझे
- पालिसी बोंड जरुर पढ़े
- क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस की जानकारी ले
- केवल प्रीमियम देके निर्णय न ले
loans ki जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल f&q
- Health Insurance और Mediclaim एक ही है ?
नहीं, दोनों का उद्देश्य मेडिकल सुरक्षा देना जरूर है लेकिन कवरेज और सुविधाओं में बहुत अंतर है
- क्या Health Insurance में कैशलेस इलाज मिलता है ?
अगर आपकी पॉलिसी में यह मेंशन है और अस्पताल नेटवर्क में शामिल है तो कैशलेस सुविधा उपलब्ध हो सकती है|
- क्या परिवार के लिए Health Insurance लिया जा सकता है ?
जी हाँ, कई कंपनियां फैमिली फ्लोटर प्लान भी उपलब्ध करवाती हैं
Conclusion
Health Insurance vs Mediclaim दोनों का उद्देश्य मेडिकल के खर्चों को सुरक्षा प्रदान करना है लेकिन दोनों की कवरेज और सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं। यदि आप केवल अस्पताल के खर्चों की सुरक्षा चाहते हैं तो मीडिक्लेम पर्याप्त हो सकता है वही।
वहीं व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा और अतिरिक्त लाभों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस बेहतर विकल्प हो सकता है
